फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AI will become the foundation of the education system of Purvanchal University

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में एआई बनेगा आधार

Thu, 05 Feb 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
AI will become the foundation of the education system of Purvanchal University
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय ‘हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग’’ सत्र शामिल होने वाले लोग।-पूविवि - फोटो : सियार के हमले में घायल शहनाज बानो।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का आधार अब एआई बनेगा। इसके लिए विश्वेश्वरैया सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर मंगलवार को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक और अधिकारियों ने एआई की बारीकियां सीखीं। इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया कि किस प्रकार एआई भविष्य की शिक्षा व्यवस्था का आधार बनने जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञ डॉ. दिलीप यादव और डॉ. सुनील यादव ने प्रतिभागियों को एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया और समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए विकसित किए जा रहे एआई चैटबॉट का प्रस्तुतीकरण किया गया।
विज्ञापन

यह चैटबॉट इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष और कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। इससे भविष्य में छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी जानकारी सुगमता से मिलेगी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव केश लाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह और वित्त अधिकारी आत्मधर प्रकाश द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डिकर, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. अजय प्रताप सिंह सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर एवं शिक्षक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विक्रांत भटेजा और संचालन डॉ. दिव्येंदु मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed