फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   agitation of teacher's against prerana app

प्रेरणा ऐप के विरोध में बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
agitation of teacher's against prerana app
जौनपुर। आनलाइन हाजिरी के लिए लागू प्रेरणा ऐप को समाप्त करने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने कहा कि जबरन थोपे जा रहे प्रेरणा ऐप को वे हरगिज स्वीकार नहीं करेंगे। इसके लिए सरकार चाहे जितना दम लगा ले। बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि अगर प्रेरणा ऐप को जबरन थोपा गया तो वे शिक्षण कार्य का भी बहिष्कार सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि सरकार शिक्षक विरोधी योजनाएं लागू कर उनका मानसिक शोषण कर रही है। जबरन प्रेरणा ऐप थोप कर शिक्षकों का अपमान किया जा रहा है। सरकार के इस तानाशाही रवैये की मंशा बेसिक शिक्षा विभाग के नीजीकरण की है। शिक्षक अपने मान-सम्मान के लिए प्रेरणा ऐप नहीं लोड करेंगे। जिलामंत्री रविचन्द्र यादव ने जनपद के सभी शिक्षक संगठन शुक्रवार को शिक्षक महासंघ के बैनर तले जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में अपनी ताकत का एहसास करादेंगे। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से दोपहर डेढ़ बजे से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। कहा कि यह शिक्षकों के मान और सम्मान की लड़ाई है। शिक्षक महासंघ के इस धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी अपना समर्थन दिया है। धरना सभा को बीरेन्द्र प्रताप सिंह, लाल साहब यादव, संजीव सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, शिवेन्द्र सिंह ‘रानू’, रामदुलार यादव, मो. हासिम, पद्माकर राय, विक्रम यादव, ऊषा सिंह, विद्योतमा उपाध्याय, विजय लक्ष्मी यादव, दीपमाला, अपर्णा, छाया सिंह, मनोज यादव, उमेश मिश्रा, अरविन्द यादव, बृजेश नारायण सिंह, राकेश पाण्डेय, मनोज उपाध्याय, श्यामलाल मौर्या, राम प्रसाद यादव, योगेन्द्र मौर्य, हेमन्त पटेल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन सुनील यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed