फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the royal khichdi offering, the Lord set out on a tour in the chariot

Jaunpur News: शाही खिचड़ी के भोग के बाद रथ से भ्रमण पर निकले भगवान

Sat, 28 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
After the royal khichdi offering, the Lord set out on a tour in the chariot
जौनपुर। श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में शुक्रवार को सुबह भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रह का पूजन किया। इसके बाद रथयात्रा निकली। शाही खिचड़ी का भोग लगाने के बाद रथयात्रा की शुरुआत हुई। शाम को भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी। रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा मुख्य अतिथि ज्ञानप्रकाश सिंह ने रथ पर विराजे भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की आरती उतार कर व नारियल तोड़कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। डॉक्टर रजनी कांत द्विवेदी के निर्देशन में मुख्य यजमान डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव , देव दीक्षित, दियांशी दीक्षित, दिनेश सेठ, संध्या सेठ ने संयुक्त रूप से भगवान के विग्रह का पूजन एवं आरती हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रथ को हाथों से खींच कर मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। मार्ग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के संयुक्त टीम ने, बोल बम कांवरिया संघ के सुधीर साहू, अनाज व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन, गणेश साहू, स्वर्णकार समाज, योगेश भटिया तथा अन्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथयात्रा से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। रथयात्रा महोत्सव में श्याम मोहन अग्रवाल, मंदिर के मुख्य संरक्षक संतोष गुप्ता, अनिल अस्थाना, निखिलेश सिंह, विमल सेठ, सरिता मिगलानी, संजय सेठ, राजेश जावा, शिव शंकर साहू नीरज श्रीवास्तव जग्गू सेठ, पंडित निशा कांत द्विवेदी, पंडित आशुतोष मिश्रा, प्रथमेश शुक्ला, अलका उपाध्याय, अवंतिका सिंह, सरिता मिगलानी, पूजा उपाध्याय, ममता साहू , राजेश गुप्ता, राजन अग्रहरि, आलोक वर्मा, सुरेश शर्मा, मनोज मिश्रा, चुलबुल गुप्ता, संजय गुप्ता सीए आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed