{"_id":"69b07a13b8768ae64207d5c5","slug":"after-the-price-of-the-cooking-gas-cylinder-increased-the-stock-became-half-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-151026-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रसोई गैस सिलिंडर का दाम बढ़ने के बाद स्टॉक हुआ आधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रसोई गैस सिलिंडर का दाम बढ़ने के बाद स्टॉक हुआ आधा
विज्ञापन
जौनपुर। रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के साथ-साथ जिले में सिलिंडर की उपलब्धता भी प्रभावित होने लगी है। वितरकों को मांग के अनुसार सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससें एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है।
जनपद में 93 गैस एजेंसी है। वहीं, उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ता को मिलाकर करीब आठ लाख से अधिक कनेक्शन हैं। पहले 15 दिन पर गैस की बुकिंग हो जाती थी, अब से जो उपभोक्ता बुकिंग करेंगे, उन्हें 25 दिन के बाद गैस सिलिंडर मिल पाएगा। इससे खासकर गृहिणियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू सिलिंडर पर 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलिंडर पर 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे रसोई का बजट प्रभावित हो गया है।
मछलीशहर नगर की शंकर गैस एजेंसी के प्रबंधक मानस सिंह बताते हैं कि प्रति सप्ताह 7 से 10 गाड़ी गैस सिलिंडर आता था, जो अब घट कर प्रति सप्ताह 4 से 5 गाड़ी हो गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने निर्देश दिया है कि बिना ओटीपी के एक भी सिलिंडर उपभोक्ता को नहीं दिया जाना है। पहले से जिनकी बुकिंग है उन्हें देना है।