फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the marriage broke down, the girl ran away with the groom

Jaunpur News: शादी टूटने के बाद लड़की होने वाले दूल्हे के साथ भागी

Thu, 29 May 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
After the marriage broke down, the girl ran away with the groom
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी टूटने से नाराज कन्या होने वाले दूल्हे के साथ भाग गई। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। सरपतहां थाना क्षेत्र के बहोरिक पुर निवासी रामकृपाल की पुत्री का विवाह खुटहन थाना क्षेत्र के गौरा निवासी उमाशंकर के पुत्र राजेश के साथ तय हो रहा था। लेकिन किसी बात से नाराज़ कन्या के पिता ने विवाह से इंकार कर दिया। ऐसे में जबकि कन्या और वर दोनों मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में जुड़ चुके थे। दोनों को यह निर्णय नागवार गुजरा। इस निर्णय के विरोध में 24 मई को घर से कन्या अपने घर से फरार हो गई। इस मामले में कन्या के पिता ने 26 मई को पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि खुटहन थाना क्षेत्र के राजेश गौतम उनके पिता उमाशंकर, मां बदामा देवी, बहन आरती एवं महराजगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर निवासी चंदा पत्नी पंकज, पिंकी, पार्वती ने मिलकर मेरी बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। ऐसे में प्रारंभिक जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय ने सातों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed