फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After TGT, now eyes are on PGT

टीजीटी के बाद अब पीजीटी पर टिकी निगाहें

Mon, 09 Aug 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
After TGT, now eyes are on PGT
टीजीटी के बाद और प्रशासन की निगाहें पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा पर टिकी है। पीजीटी परीक्षा इसी माह में 17 और 18 अगस्त को होनी है। शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराना प्रशासन के लिए चुनौती होगी। टीजीटी परीक्षा पर भी नकल माफिया की नजर है। टीजीटी परीक्षा में साफ हो गया है कि नकल माफिया ने तरीका बदल दिया है। हाइटेक तरीके से नकल कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में संपन्न हुई टीजीटी परीक्षा के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पीजीटी परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी। इसमें 425 अंक परीक्षा के होंगे और 50 अंक इंटरव्यू के होंगे। इसके अलावा 25 अंक डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले टीचर को बीएड करने के बाद नियुक्ति दी जाती है। पीजीटी शिक्षक कक्षा 9 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के योग्य होता है। टीजीटी की तरह पीजीटी परीक्षा में भी नकल के सहारे अभ्यर्थी परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। ज्ञात हो, टीजीटी परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रानिक डिवाइस के सहारे नकल करते कुछ परीक्षार्थी पकडे़ गए। उसके बाद से जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यह परीक्षा पहले मंडल स्तर पर आयोजित की जाती थी। पहली बार जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है। जिले में ही सेंटर होने का लाभ उठाने के लिए कुछ अभ्यर्थी परेशान हैं। नकल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। टीजीटी परीक्षा के दौरान चार नकलचियों के पकड़े जाने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। परीक्षा के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी की तैयारी है। हालांकि परीक्षा के लिए जिले में कितने केंद्र बनाएं जाएंगे और कितने अभ्यर्थी शामिल होंगे, इसकी जानकारी शासन स्तर से अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। टीडी कालेज के प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह और राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के प्राचार्य डा. (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ल का कहना है कि परीक्षा में किसी तरह का लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। टीजीटी की परीक्षा के बाद सतर्कता और बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed