फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After marriage and child married woman fell in love in jaunpur threatened her husband for her lover

UP: शादी और एक बच्चा होने के बाद विवाहिता को हुआ इश्क, प्रेमी के लिए पति को दी धमकी; रचाई शादी

Sat, 08 Nov 2025 06:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 06:39 PM IST
सार

Jaunpur News: यूपी के जाैनपुर में पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। कहा कि वह बार-बार धमकी देती थी। एक वर्ष पहले विवाहिता का उसके मायके में किसी युवक से संपर्क हुआ था।

विज्ञापन
After marriage and child married woman fell in love in jaunpur threatened her husband for her lover
पति ने अपने पत्नी और प्रेमिका की रचाई शादी। - फोटो : संवाद

विस्तार

एक पति ने पत्नी की धमकी से डरकर उसे तहसील ले जाकर न सिर्फ तलाक दे दिया, बल्कि शादी भी उसके प्रेमी को बुलाकर करा दिया। खास बात यह रही कि शादी से लेकर विदाई तक मौजूद रहा। यह अनोखा मामला क्षेत्र के ताखा शिवपुर गांव का है।

विज्ञापन




हुसैनाबाद गांव निवासी श्याम बली की बेटी रवीना की शादी जून 2021 में ताखा शिवपुर निवासी ज्ञानचंद्र से हुई। ज्ञानचंद्र के मुताबिक उसका वैवाहिक जीवन शुरू में खुशहाल रहा और उनके तीन वर्षीय एक पुत्र भी है। कुछ समय बाद वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अहमदाबाद (गुजरात) में नौकरी करने चला गया। 
विज्ञापन


इसी बीच, पत्नी का अपने मायके हुसैनाबाद के निवासी प्रदीप गौतम से संपर्क हो गया। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे मुलाकातों में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध गहराता चला गया। ससुराल वालों को जब इस संबंध की जानकारी मिली तो उन्होंने रवीना को समझाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में दिया तलाक

आरोप है कि विवाहिता उल्टा परिवार को धमकी देने लगी कि अगर मामला आगे बढ़ाया गया तो वह खुदकुशी कर सबको फंसा देगी। इससे डरकर ससुराल वालों ने पूरा मामला उसके पति ज्ञानचंद्र को बताया। दीपावली के अवसर पर जब ज्ञानचंद्र घर लौटा, तो उसने पत्नी का मोबाइल फोन देखा और सारा राज खुल गया। 

पति के मुताबिक उसने अपनी पत्नी के मायके वालों से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अंत में उसने खुद ही निर्णय लेते हुए शुक्रवार को अपनी पत्नी के प्रेमी को तहसील परिसर में बुलाया। वहां उसने पहले अपनी पत्नी को तलाक दिया और फिर समाज के सामने उसकी शादी उसी प्रेमी प्रदीप गौतम से करा दी। 

इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। ग्रामीणों का कहना है कि पति का यह कदम समाज में मिसाल तो बना, लेकिन यह भी दर्शाता है कि मोबाइल और आधुनिक संपर्क माध्यम किस तरह वैवाहिक रिश्तों को प्रभावित कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed