फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After killing his girlfriend, he got his head shaved in Kashi, then took a bath in the Ganga.

Jaunpur News: प्रेमिका की हत्या कर काशी में मुड़वाया सिर, फिर किया गंगा स्नान

Sun, 02 Mar 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
After killing his girlfriend, he got his head shaved in Kashi, then took a bath in the Ganga.
जौनपुर। नगर कोतवाली के वाजिदपुर तिराहे के पास झील के किनारे झाड़ियों में सूटकेस में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए शुक्रवार की देर शाम आरोपी को जौनपुर जंक्शन से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी अपने घर वाराणसी चला गया था। वहां उसने सिर मुड़वाकर गंगा स्नान कर तीन दिन घर पर रहा। वह केरल भागने की फिराक में था। एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने शनिवार को कोतवाली में बताया कि वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मूडादेव टिहरी निवासी अनन्या साहनी(23) पुत्री जय कुमार निषाद का अपने गांव के ही युवक विशाल साहनी (22) से साल 2019 से प्रेम संबंध था। इस दौरान घर वालों के दबाव में अनन्या की शादी कहीं हो गई थी। लेकिन वह पति का घर छोड़कर अपने मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान दोनों का प्रेम संबंध जारी रहा। पिछले कुछ समय से महिला जौनपुर शहर के किसी माॅल में काम करने लगी थी। विशाल 24 फरवरी को अनन्या के मछलीशहर पड़ाव स्थित किराये के घर पर पहुंच गया। वहां 25 फरवरी की सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अनन्या ने पहले विशाल को पलटे से मारा फिर उसी पलटे से प्रेमी ने अनन्या को मार दिया। पुलिस की डर से खुद को बचाने के लिए विशाल ने अनन्या के पैर व सिर को रस्सी से बांधकर एक सूटकेस में भर दिया। इसके बाद सूटकेस अपनी पीठ पर लादकर ई-रिक्शा तक पहुंचाया। फिर एक हास्पिटल के सामने झील किनारे झाड़ियों में सुबह 10.34 बजे सूटकेस फेंक दिया। इसके बाद वह वाराणसी पहुंचकर पहले सिर मुड़ाया, फिर गंगा स्नान कर अपने घर चला गया। घटना के तीन दिन बाद जब लोगों ने देखा तब इसकी जानकारी हुई। 28 फरवरी की रात जौनपुर जंक्शन से ट्रेन पकड़कर केरल भागने की फिराक में था। इसी दौरान उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed