फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After caught and Mehraula, now three suspects in Tarsawan

पकड़ी और मेहरौड़ा के बाद अब तरसावां में भी तीन की संदिग्ध

Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
After caught and Mehraula, now three suspects in Tarsawan
जौनपुर। पहले पकड़ी फिर मेहरौड़ा और अब सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसावां गांव में तीन लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। इसी बीच जिला अस्पताल में भर्ती मेहरौड़ा गांव के अखिलेश की आंख की रोशनी कमजोर होने का वीडियो वायरल होने से यह चर्चाएं तेज हो गई हैं कि इलाके में होने वाली संदिग्ध मौतों की वजह जहरीली शराब हो सकती है। हालांकि पुलिस लगातार इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसावां गांव निवासी श्याम राजभर (32) पुत्र कालीचरण की शुक्रवार को दिन में तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल टहलते रहे। कहीं इलाज नहीं मिला और रात में मौत हो गई। इसी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (50) की भी शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने रेफर कर दिया तो उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी गांव निवासी हरी राजभर (62) की तबीयत रात में खराब हुई तो उन्हें परिजन पहले खेतासराय स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां से गौसपुर के एक अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी भी मौत हो गई। तीनों की तबीयत खराब होने के लक्षण एक जैसे थे। पेट में दर्द के साथ शरीर में अकड़न हुई और आंख की रोशनी कमजोर होने के साथ मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि कोरोना संक्रमण से मौत हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती मेहरौड़ा गांव निवासी अखिलेश और दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी पंकज मौर्य ने अस्पताल से वीडियो जारी कर बताया है कि उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो रही है। उसने 12 मई को शराब पी थी। मेहरौड़ा गांव के ही कंचन, अरुण और लक्ष्मण बिंद की शुक्रवार को 24 घंटे के अंतराल में मौत हो गई थी। अस्पताल से अखिलेश का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने खेतासराय थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वह अखिलेश के परिवार वालों से बात कर लें। अगर कोई तहरीर देता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने बैठाई जांच
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में दो दिन पहले पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में डीएम ने एडीएम भू-राजस्व की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को मामले में जांच कर रिरपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी मामले में अभी तक जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती मेहरौड़ा गांव निवासी अखिलेश के बारे में भी बताया जा रहा है कि उसने 12 तारीख को शराब पिया था। जहरीली शराब का असर इतनी देर में नहीं होता। फिर भी एसओ खेतासराय को निर्देश दिया गया है कि घर वालों से बात कर लें। अगर कोई तहरीर देना चाहता है तो केस दर्ज कर छानबीन करें। -राजकरन नय्यर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed