फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates will return to work from Monday

अधिवक्ता सोमवार से काम पर लौटेंगे

Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Advocates will return to work from Monday
मछलीशहर। उपजिलाधिकारी और अधिवक्ता संघ के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया। आपसी सहमति के बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त कर सोमवार से कोर्ट चलाने पर सहमति बनी है। एसडीएम ज्योति सिंह की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल 28 दिसंबर से जारी है। उप जिलाधिकारी की पहल पर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता की। जिसमें अधिवक्ताओं की मांगों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने समेत अन्य मांगों पर प्रतिनिधि मंडल ने वार्ता की। जिस पर एसडीएम ने सहमति जताई। प्रतिनिधिमंडल और उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह के बीच वार्ता सफल रही। अधिवक्ता संघ ने सोमवार से न्यायालय में कार्य शुरू पर सहमति जताई। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष कुंवर भारत सिंह, महामंत्री अवनींद्र दुबे, केदार नाथ यादव, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, बृज लाल यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed