{"_id":"65301c60f7e3c56c230b3096","slug":"advocates-will-boycott-sdms-court-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-6971-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एसडीएम की अदालत का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एसडीएम की अदालत का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
मछलीशहर। पत्रावलियों का निस्तारण नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया। बुधवार को अधिवक्ताओं ने बैठक कर पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की। अधिवक्ता संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि एसडीएम की अदालत का तब तक बहिष्कार किया जाएगा जब तक पत्रावलियों पर फैसला नहीं आ जाता। बाकी अदालतों में काम काज जारी रहेगा।
बुधवार की सुबह अधिवक्ता संघ के महामंत्री बनवारी लाल मौर्य द्वारा एसडीएम की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठाया। सभी अदालतों में न्यायिक कार्य बंद रखने की घोषणा की गई। दोपहर में अधिवक्ता संघ की बैठक संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि एसडीएम न्यायालय में लंबित फैसला आने के बाद ही उनके न्यायालय में अदालती काम किया जाएगा। बाकी तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अदालत में गुरुवार से काम किया जाएगा। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया कहना है कि अधिवक्ताओं का आरोप निराधार है। कुछ फाइलों में फैसला नहीं हो सका है। अदालत चलने से मुकदमा तेजी से निस्तारित हो रहा था। अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बाधित करने का निर्णय जनहित में नही है। अधिवक्ता संघ की बैठक में पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा, महामंत्री बनवारी राम मौर्य केदारनाथ यादव, जगदंबा प्रसाद मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, यज्ञ नारायण सिंह ,भारत लाल यादव, विकास यादव, इंदूप्रकाश सिंह, हरि नायक तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, कुंवर भरत सिंह, रमेश सिंह, बाबूराम, सरजू प्रसाद बिंद, लालजी यादव आदि उपस्थित रहे।
बदलापुर। तहसील के विभिन्न न्यायालयों में आदेश के लिए रखी गई पत्रावलियों का निस्तारण नहीं होने तथा धारा 24 की पत्रावलियों में प्रारंभिक पैमाइश नहीं किए जाने के विरोध में अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता भवन में बुधवार को संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि जब तक विभिन्न न्यायालयों में आदेश के लिए रखी पत्रावलियों तथा दफा चौबीस के पत्रावलियों का सीमांकन नहीं कराया जाएगा, बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक में विनोद कुमार सिंह, भानुप्रताप सिंह, हरीलाल पाल, हीरालाल यादव, राजदेव यादव, मुन्ना लाल यादव, लालता प्रसाद, एनपी सिंह, नागेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।