फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates should help weak people in getting justice: MP

कमजोर लोगों को न्याय दिलाने में मदद करें अधिवक्ता : सांसद

Tue, 28 Jan 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Advocates should help weak people in getting justice: MP
तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित समारोह में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज के कमजोर लोग जिनको पैसे के अभाव में न्याय नहीं मिल पा रहा है अधिवक्ता उनकी मदद कर न्याय दिलाए। समाज के प्रति अधिवक्ताओं की यह सामूहिक जिम्मेदारी है। सपा सांसद ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि पांच लाख कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अधिवक्ताओं के हित,सम्मान की लड़ाई में हमेशा साथ देने का वादा किया। साथ ही महिला और पुरुष वकीलों के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाने के लिए अपनी निधि से धनराशि अवमुक्त करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अधिवक्ता एक कड़ी का काम करते हैं। हाईकोर्ट के वकील राय साहब पटेल ने अधिवक्ताओं से संगठित रहने का आह्वान किया
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ.आरबी चौहान व डॉ.तेज बहादुर यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान अध्यक्ष हूबेदार पटेल, महामंत्री नंदलाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव चौधरी सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed