{"_id":"5e2200008ebc3e4b25045a7b","slug":"advocates-should-also-help-in-creating-social-harmony-jaunpur-news-vns5057734162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता बनाने में भी सहयोग करें अधिवक्ता....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता बनाने में भी सहयोग करें अधिवक्ता....
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने नए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिकारियों और वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता मुकदमे में न्याय दिलाने के साथ ही सामाजिक समरसता के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जैसे तहसील में अधिवक्ता चाहे किसी भी जाति का हो वह केवल अधिवक्ता होता है। सभी की एक ही बिरादरी होती है, उसी तरह की स्थिति समाज में भी बनाने में सहयोग दें। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जगदीश सोनकर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। राजस्व परिषद के सदस्य डॉ.विश्राम यादव ने वकीलों को समाज के जरूरत मंद को त्वरित न्याय दिलाकर उनको समस्याओं से मुक्ति दिलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एसडीएम मड़ियाहूं केके मिश्रा, आशुतोष सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र सिन्हा, प्रेमचंद विश्वकर्मा, केदारनाथ यादव आदि ने भी विचार रखे। इसके पहले अध्यक्ष प्रेमबिहारी यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर पाल, महामंत्री अजय सिंह समेत सभी पदाधिकारियो को मुख्य अतिथि ने शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह और संचालन विनय प्रिय पांडेय ने किया।