फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate statement filed against four including former MP

Jaunpur: पूर्व सांसद व विधायक पुत्र समेत चार के खिलाफ अधिवक्ता का बयान दर्ज, मारपीट और मकान गिराने का आरोप

Wed, 12 Jul 2023 09:19 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Jul 2023 09:19 PM IST
सार

29 मई 2021 को करीब सात बजे वादी व भाई दयाशंकर ओलंदगंज में अपने कांप्लेक्स पर मौजूद थे। इसी दौरान हरिवंश व उनके लड़के रमेश व दुर्गेश 7-8 लोगों के साथ हथियारबंद होकर बुलडोजर लेकर आए व परिवादी का मकान गिरा दिया।

विज्ञापन
Advocate statement filed against four including former MP
पूर्व सांसद हरिवंश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय एमपी एमएलए कोर्ट में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, उनके विधायक पुत्र रमेश सिंह समेत चार के खिलाफ डकैती, धोखाधड़ी व अन्य आरोप लगाते हुए बुधवार को अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया। अन्य गवाहों के बयान के लिए कोर्ट ने 10 सितंबर की तिथि तय की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलंदगंज मोहल्ले का है।

विज्ञापन


दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने लाइन बाजार के हुसेनाबाद निवासी पूर्व सांसद, उनके पुत्र के अलावा शाहगंज निवासी दुर्गेश सिंह व लक्ष्य गुप्ता के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया है। इसमें कहा है कि परिवादी के पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जगदीश, महेश, अजय श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव व मोहिनी श्रीवास्तव से प्रापर्टी खरीदी थी। इन मकानों पर नामांतरण में परिवादी के पिता का नाम नगर पालिका में दर्ज हुआ। परिवादी की जमीन के बगल में हरिवंश की पत्नी इंद्रावती के नाम 2100 वर्ग फीट जमीन बैनामा हुई।

विज्ञापन

 

29 मई 2021 को करीब सात बजे वादी व भाई दयाशंकर ओलंदगंज में अपने कांप्लेक्स पर मौजूद थे। इसी दौरान हरिवंश व उनके लड़के रमेश व दुर्गेश 7-8 लोगों के साथ हथियारबंद होकर बुलडोजर लेकर आए व परिवादी का मकान गिरा दिया। मकान का करीब दस लाख का सामान ट्रैक्टर से उठा ले गए। परिवादी ने थाना लाइन बाजार व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed