फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate dies due to wall collapse, sister injured

दीवार गिरने से अधिवक्ता की मौत, बहन घायल

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies due to wall collapse, sister injured
जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार की रात से लेकर रुक-रुककर अच्छी बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की खबर है। वही, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव में कच्ची दीवार पड़ोस के मड़ई पर गिरने से अंदर सो रहे अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा निवासी सीताराम गौतम अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार की रात रिहायशी छप्पर में सो रहे थे। बताते हैं कि रात करीब तीन बजे उनके पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिसका मलबा सीताराम के छप्पर पर गिरा। उसके चलते अंदर सो रहे उनके नाती अधिवक्ता दिलीप गौतम (26) पुत्र दिनेश और उसकी बहन काजल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि काजल का इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गभिरन खुटहन क्षेत्र मीरापुर गांव निवासी रामलखन के परिवार के लोग अपने रिहायशी मकान में सोये हुए थे। भोर में घर के बगल छप्पर पर बिजली गिरने से आग लग गयी। इससे अंदर रखा भूसा और अनाज जल गया। आग से 50 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है। शेखूपुर सुतौली गांव निवासी जवाहिर लाल निषाद की भैंस बिजली गिरने से मर गई। फतेहगढ़ गांव निवासी अच्छेलाल का छप्पर ढह गया। हालांकि अंदर सो रहे लोग बाल बाल बच गए, लेकिन घर का गृहस्थी सभी सामान दब गया हैं। वहीं सिकरारा में बिजली गिरने से कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। खानापट्टी गांव निवासी उदयप्रताप सिंह के घर आकाशीय बिजली गिरने से स्टेबलाइजर इनवर्टर, पंखे व टीवी सहित घर के सारे इलेक्ट्रिक उपकरण धूं-धूं कर जल गया। इसके अलावा गांव के कई अन्य घरों में भी इन्वर्टर जलने की सूचना मिली है। मड़ियाहूं: मोकलपुर धनतारा गांव में शुक्रवार की रात भारी बारिश के चलते शेर बहादुर सिंह का मकान गिर गया। इस दौरान अंदर सो रहे परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed