फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate angry over fee hike

शुल्क बढ़ोतरी को लेकर अधिवक्ता में आक्रोशित

Wed, 16 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Advocate angry over fee hike
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद से कानून में संशोधन कर पत्रावली के मुआयना, नकल इत्यादि के शुल्क में 10 गुना किए गए बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य के बिरत रहे। दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समर बहादुर यादव व मंत्री भूपेश चंद्र रघुवंशी को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें हाईकोर्ट के पत्रांक के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना की प्रति भेजी गई। जिसमें सामान्य नियम सिविल तथा सामान्य नियम दांडिक में सरकार ने संशोधन किया है। संशोधन में कोर्ट फीस व सामान्य नकल 5 के स्थान पर 50, आवश्यक सिविल नकल 10 के स्थान पर 100 इत्यादि के अलावा अन्य शुल्क बढ़ोतरी की गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि 10 गुना बढ़ोतरी से वादकारियों पर करो ना कॉल के दौरान अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष,मंत्री के अलावा जितेंद्र नाथ उपाध्याय, अवधेश सिंह, अजीत सिंह, सुरेंद्र मिश्र, खालिद खान, हिमांशु श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश दुबे, यशवंत ओझा, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, ओम प्रकाश पाल, सूर्यमणि पांडेय शहंशाह हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed