{"_id":"619fc497d2efa7220c00bc30","slug":"advocate-and-student-killed-in-road-accident-jaunpur-news-vns624504820","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता और छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता और छात्रा की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में अधिवक्ता और छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कलेक्ट्रेट न्यायालय में वकालत करने वाले गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौड़ा निवासी कमलेश बिंद (32) बाइक से कचहरी आ रहे थे। शहर में सिपाह पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे ट्रक के धक्के से बाइक सहित गिर गए, तभी ट्रक का पहिया उनके पेट के हिस्से पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह और सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद यादव सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ता को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता ने हेलमेट लगा रखा था।
वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के सिसवां (अनेई) गांव निवासी दिशा मिश्रा (18) पुत्री चंद्र भूषण मिश्रा सुरेरी थाना क्षेत्र के हनुमंत इंटर कालेज में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह वह घर से साइकिल से स्कूल जा रही थी। कमरुद्दीनपुर बाजार के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे गैस लदे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसके घर वालों को सूचना देकर उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।