फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Adverse entry to the revenue inspector who violates the mandate

शासनादेश की अवहेलना करने वाले राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to the revenue inspector who violates the mandate
बदलापुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बदलापुर तहसील के राजस्व निरीक्षक दिवाकर सिंह को शासनादेश की अवहेलना करने सहित व कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

बदलापुर तहसील में पांच नवंबर को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनवायी के दौरान लालती देवी पत्नी अरविंद सिंह निवासी रूप चंदपुर ने डीएम से शिकायत किया था कि 13 जुलाई को बारिश के कारण हमारा कच्चा मकान गिर गया है । परन्तु अभी तक कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई है । मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच करने के बाद पाया कि लेखपाल ने 15 जुलाई को अपनी रिपोर्ट रजिस्ट्रार कानूनगो को दे दिया था। रजिस्ट्रार कानूनगो उपेन्द्र नाथ उपाध्याय द्वारा सम्बंधित रजिस्टर में 27 जुलाई को अंकित कर 29 जुलाई को जांच हेतु राजस्व निरीक्षक दिवाकर सिंह को दे दिया था। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी राजस्व निरीक्षक द्वारा प्रकरण में बिलम्ब करना पाया गया। जिस पर डीएम ने तत्काल राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राजस्व निरीक्षक द्वारा बताए गये कारण से असंतुष्ट होकर डीएम ने राजस्व निरीक्षक दिवाकर सिंह कोप्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed