फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Adverse entry to an accountant, 16 seeking clarification

एक लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्ट, 16 से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to an accountant, 16 seeking clarification
संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को केराकत तहसील सभागार में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान एक लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि और 16 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस पर गैर हाजिर रहे दो अधिकारियों का उन्होंने वेतन भी रोक दिया। संपूर्ण समाधान पर जिले में कुल 687 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से मौके पर 66 का निस्तारण किया गया। बचे रह गए 621 प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिए गए।
विज्ञापन

केराकत: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम का तेवर काफी कड़ा दिखा। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले डीएफओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी पोखरा गांव के एक प्रार्थना पत्र पर गलत रिपोर्ट देने के कारण लेखपाल अभिषेक कुमार को प्रतिकूल प्रविष्ट देने तथा 16 लेखपालों को प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। पुलिस के अधिकारियों को आगाह किया कि भूमि संबंधी विवाद के मामलों में राजस्वकर्मियों को साथ लिए बगैर कोई भी हस्तक्षेप न करे। इसके लिए उन्होंने एसपी को सभी थाना प्रभारियों को गाइड लाइन जारी करने को कहा। उन्होंने लेखपालों व भू राजस्व कर्मियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। कहा कि उनके यहां कई फरियादी बार-बार चक्कर लगाते हैं और शिकायत करते हैं, लेखपालों व भू राजस्व कर्मियों को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन करने की हिदायत दी। इस दौरान आए 235 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर आठ का निस्तारण हो सका। इस अवसर पर एसपी अजय कुमार साहनी सहित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदलापुर: तहसील सभागार में एसडीएम संजय मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 68 आए प्रार्थना पत्रों मेें से नौ का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ियाहूं: तहसील सभागार में एसडीएम मंगलेश दुबे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 96 प्रार्थना पत्रों में से 9 का निस्तारण किया गया। मछलीशहर: तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी भू व राजस्व राज कुमार द्विवेदी ने समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए 132 प्रार्थना पत्रों में से 12 का निस्तारण किया गया। उन्होंने एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को निर्देश दिया कि राजस्व व पुलिस विभाग की टीम गठित कर मौके पर जाकर एक सप्ताह के अंदर शिकायतें निस्तारित कराएं। शिकायतों के निस्तारण में देर व हीलाहवाली करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
शाहगंज: तहसील सभागार में सीडीओ अनुपम शुक्ला ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए 83 प्रार्थना पत्रों मेें से 12 का निस्तारण हुआ।
सदर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आए 73 प्रार्थना पत्रों में से 16 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed