{"_id":"5f4bddea8ebc3e3d04403cfe","slug":"ado-panchayats-paid-millions-in-private-account-jaunpur-news-vns544358584","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायतों ने निजी खाते में भुगतान करा लिए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायतों ने निजी खाते में भुगतान करा लिए लाखों रुपये
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के दो ब्लाकों में कंटीजेंसी मद के तहत शासन से प्राप्त धनराशि के खर्च में अनियमितता का मामला सामने आया है। करीब 11 लाख की धनराशि दोनों ब्लाकों के एडीओ पंचायत ने अपने निजी खातों में भुगतान करा लिया है। सीएम से शिकायत के बाद मामले की जांच हुई तो वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही है कि जिले के अन्य ब्लाकों में भी इस धनराशि का दुरुपयोग हुआ है।
ब्लाकों में मनरेगा के तहत तकनीकी व प्रशासनिक कार्यों में खर्च के लिए कंटीजेंसी मद के तहत धनराशि का आवंटन होता है। इसका संचालन बीडीओ और एडीओ पंचायत संयुक्त रुप से करते हैं। जिले के मुंगराबादशाहपुर ब्लाक में इस मद के तहत पांच वर्षों में करीब 13 लाख 43 हजार रुपये आवंटित हुए। इसमें 7.26 लाख रुपये खर्च किया गया है। इस धनराशि को इंवर्टर, पंखा, बैटरी, स्टेशनरी, डाटा फीडिंग के कार्यों में खर्च होना दर्शाया गया है। मगर इसका भुगतान एडीओ पंचायत शिवशंकर मिश्र व केशव प्रसाद त्रिपाठी के खाते में किया गया है। इसी तरह सुजानगंज ब्लाक में अवमुक्त 4.54 लाख धनराशि में से 4.47 लाख रुपये की राशि खर्च हो चुकी है। इसमें चार लाख रुपये एडीओ पंचायत केशव प्रसाद त्रिपाठी व रमेश चंद्र के खाते में किए गए हैं। मुंगराबादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल ने अनियमितता की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी और डीपीआरओ की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। दो सदस्यीय टीम ने जांच के दौरान पाया कि नियम विरुद्ध ढंग से यह धनराशि व्यक्तिगत खातों में भुगतान किया गया है। अधिकांश धनराशि संबंधित एडीओ पंचायत ने आहरित कर लिया है। टीम ने इसकी रिपोर्ट डीएम के जरिए मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी को प्रेषित कर दी है।
विधानसभा क्षेत्र के दो ब्लाकों में कंटीजेंसी मद में अवमुक्त धनराशि में अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। जांच के बाद इसमें अनियमितता सामने आई है। फर्जी ढंग से बिल लगाकर भुगतान लिया गया है। अन्य ब्लाकों व जिले में भी ऐसी अनियमितता की आशंका है। जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी विस्तृत जांच की मांग करुंगी। -सुषमा पटेल, विधायक मुंगराबादशाहपुर।
विज्ञापन
दोनों ब्लाकों में कंटीजेंसी मद में अवमुक्त धनराशि के जांच का निर्देश मिला था। जांच में पाया गया कि अधिकांश धनराशि एडीओ पंचायत के व्यक्तिगत खाते में भुगतान किया गया है, जो नियमानुसार उचित नहीं है। जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित की गई है। वहां से प्राप्त निर्देश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार, डीपीआरओ।