फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Admission to Purvanchal University on the lines of first come first served

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर हो रहा प्रवेश

Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Admission to Purvanchal University on the lines of first come first served
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विषयों में प्रवेश के लिए इस बार परीक्षा नहीं कराई जाएगी। चालू सत्र में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बीएससी, एमएससी, एमबीए और एमसीए की सीटों पर दाखिला लिया जा रहा है। समय से दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के साथ कक्षा संचालन की योजना तैयार हो रही है। विवि परिसर में संचालित बीसीए, बीएससी, एमए, एमएससी, एमबीए की सीटों पर अभी तक प्रवेश परीक्षा के आधार पर सीटें भरी जाती थी, लेकिन कोविड महामारी को देखते हुए इस बार विवि प्रशासन ने इन विषयों में सीधे दाखिला लेने का निर्णय लिया है। एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमेस्ट्री, माइक्रोबायोलाजी, एप्लाइड जियोलाजी आदि विषयों में सीधे दाखिले लिए जाएंगे। बीएससी के विषयों में छात्रों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीफार्मा में मेरिट, बीएएलएलबी में सीधे प्रवेश
जौनपुर। विवि परिसर में संचालित डीफार्मा पाठ्यक्रम में मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। निर्धारित सीट से अधिक आवेदन आया है। आवेदन करने वाले छात्रों की मेरिट तैयार की जा रही है। मेरिट बनाने के बाद दाखिला के लिए छात्रों को सूचना दी जाएगी। पूर्वांचल विवि परिसर स्थित दंतोपंत ठेगडी विधि संस्थान में संचालित बीए एलएलबी आनर्स पाठयक्रम में एक सितंबर से दाखिला सीधे लिया जाएगा। 20 जुलाई तक आवेदन तक करने वाले सभी छात्र तीन सितंबर तक संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। बीए एलएलबी की 60 सीटों पर दाखिला शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीएससी, एमए, एमएससी आदि पाठ्यक्रमों में सीधे दाखिला लिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार प्रवेश परीक्षा कराने के बजाय पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला लिया जा रहा है। अ संबंधित विभाग में संपर्क कर दाखिला ले सकते हैं। -डॉ. देवराज सिंह, संयोजक प्रवेश, पूविवि जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed