फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Admission process started in East University, counseling of 4 courses completed

Jaunpur News: पूविवि में दाखिले की प्रक्रिया शुरू 4 पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग पूरी

Tue, 14 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Admission process started in East University, counseling of 4 courses completed
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीयूकैट-2026 के तहत संचालित परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन चार पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग कराई गई। खाली सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हुई काउंसिलिंग के पहले दिन डी-फार्मा, बीकॉम (ऑनर्स), एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी जूलॉजी पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच कर मेरिट के आधार पर प्रवेश की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन

सुबह से ही विभिन्न विभागों और संस्थानों में अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही। काउंसिलिंग के लिए पहुंचे छात्रों ने अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ स्वप्रमाणित प्रतियां एवं अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी अभिलेखों का सत्यापन कराया गया, इसके बाद पीयूकैट-2026 में प्राप्त रैंक और मेरिट के अनुसार प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती रही, इससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं। समन्वयक डॉ. मिथिलेश सिंह ने बताया कि अन्य पाठ्यक्रमों की कैंपस काउंसिलिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप आगामी दिनों में आयोजित होगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तय तिथि और समय पर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित संस्थान में उपस्थित हों। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed