फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration vacated government land worth four crores in two days

प्रशासन ने दो दिन में खाली कराया चार करोड़ की सरकारी जमीन

Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Administration vacated government land worth four crores in two days
पंचाहटिया में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटाता जेसीबी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। मंगलवार को पचह टिया में प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि लगातार दो दिन की गई कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सरकारी खाते की जिस जमीन को खाली कराया है, उसकी कीमत चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जिस पर कतिपय लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिनके खिलाफ अब एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पचहटिया स्तिथ नवीन परती एवं बंजर भूमि पर कमरे बना कर कब्जा किया गया था। जिसे प्रशासन ने इस भवन को ढहवा दिया। साथ ही संबंधित के खिलाफ एंटी भू माफिया के अंतर्गत भी करवाई करने की बात कही है। कब्जा मुक्त कराई गई एक बीघा भूमि का बाजारी मूल्य एक करोड़ लगभग बताया जा रहा है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, थानाध्यक्ष लाइन बाजार और सदर तहसील की राजस्व टीम मौजूद रही। वहीं, इसके पहले सोमवार को प्रशासन ने करंजाकला और बरैयाकाजी में खेल के मैदान और पानी के टंकी कार्य के लिए चिह्नित भूमि पर किए गए कब्जे को ढहवा दिया था। चार हेक्टर की इस भूमि की बाजारी मूल्य तीन करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है। जिसपर लंबे समय से कब्जा किया गया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि दोनों मामलों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एंटी भू माफिया की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed