फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration removed illegal construction from college land

Jaunpur News: काॅलेज की जमीन से प्रशासन ने हटवाया अवैध निर्माण

Mon, 24 Feb 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Administration removed illegal construction from college land
जौनपुर। बीआरपी इंटर काॅलेज की कीमती जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत को मुख्यमंत्री कार्यालय व राज्यमंत्री गिरीश यादव गंभीरता से लिया। शासन की पहल पर हरकत में आए जिला प्रशासन ने रविवार को निर्माण ढहवा दिया। हिदायत दी कि यदि राजस्व कर्मी व आरोपित दोबारा कब्जा करने का प्रयास किए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीआरपी व मुक्तेश्वर बालिका इंटर कालेज प्रबंधक प्रधानाचार्य, शिक्षकों व कर्मचारियों ने शनिवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उमरपुर निवासी गजेंद्र मोहन अस्थाना ने हल्का लेखपाल विक्रांत चौहान से मिलकर अपनी जमीन बताकर नापी कराई और जमीन को नगर के ताड़तला निवासी मुकेश सेठ की पत्नी सोनी सेठ को बेच दिया। राजस्व विभाग की मिलीभगत से अब मुकेश सेठ की ओर कब्जा किया जा रहा है, जबकि उनकी भूमि हाईवे में अधिग्रहीत की जा चुकी है। उपजिलाधिकारी ने कई बार नाप कराई। आरोप लगाया कि लेखपाल के पास तीन नक्शा है, वह पैसा लेकर आवश्यकता के अनुसार उन नक्शों का उपयोग कर रहा है। मांग किया कि स्थल की मान्य नक्शा से माप कराकर विद्यालय की जमीन को कब्जा से मुक्त कराएं। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव, अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद अस्थाना, प्रधानाचार्य डाक्टर प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नगर विधायक व राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। श्री यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उनकी पहल पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, लेखपाल को बुलाकर विद्यालय प्रबंधन की शिकायत को सुना। उन्होंने नाराजगी जताते हुए मौके पर जाकर तुरंत अवैध निर्माण को ढहाने का आदेश दिया। इसके बाद एसडीएम सदर जमीन की नाप कराई और जेसीबी बुलाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed