{"_id":"616729e4635445329b69eda4","slug":"administration-engaged-in-preparation-of-idol-immersion-jaunpur-news-vns6171777156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र में जिले भर में बनाए गए पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बीच गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इस बार दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित कराने के लिए प्रशासन की तरफ से दूसरा शक्ति कुंड बनाया जा रहा है। शक्ति कुंड विसर्जन घाट के पूर्वी तरफ सद्भावना पुल के समीप बनाया गया है। इसमें पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। बुधवार को अधिकारियों ने निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिले में कुल 2225 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। उधर, जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के क्षेत्रों में अभी भी नदी का पानी भरा हुआ है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सद्भावना पुल के पूर्वी तरफ नया शक्ति कुंड बनाया जा रहा है। इसको जेसीबी से खोदवाकर विशालकाय बनवाया जा रहा है। ताकि शहर में सजे करीब 150 पूजा पंडालों की देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हो सके। विसर्जन वाले स्थल पर नाव की व्यवस्था भी की जा रही है। बुधवार को दोपहर में सीआरओ राज कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
गभिरन: शाहगंज तहसीलदार अभिषेक कुमार राय व क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने क्षेत्र में भ्रमण कर अलग-अलग गांवों में सात स्थलों को मूर्ति विसर्जन के लिए चिह्नित किया। इसमें पिलकिछा गोमती नदी और सेंवई नाले के संगम स्थल के बगल, बनुआडीह तालाब, गोसाईपुर तालाब, लोनियापट्टी, तिसौली, मरहट, अशरफगढ़ गांव के तालाब शामिल हैं। क्षेत्राधिकरी ने बताया कि चयनित स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर विसर्जन नहीं होने दिया जाएगा। नदी में विसर्जन की जानकारी होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।