फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration became dwarf in front of the jam, Cement action till completion of quorum

जाम के झाम के आगे बौना बना प्रशासन,कोरम पूरा करने तक सीमटी कार्रवाई

Wed, 29 Sep 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Administration became dwarf in front of the jam, Cement action till completion of quorum
जौनपुर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए समय-समय पर आवाज उठती रही है। पुलिस प्रशासन ने जब कभी कार्रवाई की तो इसका असर दो-चार दिन से अधिक नहीं है। अतिक्रमण, जहां-तहां गाड़ियां आड़े तिरछे खड़ी करने का सिलसिला जारी है। शहर में पार्किंग न होने से वाहन पार्क करने की कोई सुविधा नहीं है। यही वजह है कि जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। शहर के लोगों का कहना है कि पार्किंग, सभी सड़कों पर डिवाइडर बने और कहीं-कहीं वन वे की व्यवस्था हो तो जाम से काफी हद तक निजात मिल सकती है। सवा तीन लाख आबादी वाला शहर हर समय जाम की जद में रहता है। कारण शहरवासियों के अलावा विभिन्न कार्य से ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग आते हैं, जो सामान खरीदने या फिर अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों में आते हैं, लेकिन शहर में पार्किंग और वेंडिंग जोन नहीं रहने से हर समय जाम लगा रहता है, जिससे शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भी परेशानी होती है। जाम में फंसने के कारण कई लोग अपने कार्यों को पूरा नहीं कर पाते हैं। फिर उनको दूसरे दिन अपने काम से शहर आना पड़ता है, जिससे उनका समय भी बर्बाद होता है। वहीं उनको आर्थिक चपत भी लगती है। अभी दो माह पहले प्रशासन के तरफ से कोतवाली से सब्जी मंडी रोड और ओलंदगंज से कोतवाली तक दो दिनों तक अभियान चलाकर सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया था, लेकिन फिर वहां सड़क पर अतिक्रमण हो गया है। इसी तरह प्रशासन समय-समय पर अभियान तो चलाता है, लेकिन उसका अभियान सिर्फ कोरम पूरा करने तक सिमटा रहता है। वह अभी तक शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed