{"_id":"6570b47c77773c9d130f5988","slug":"administration-alert-on-cold-14-night-shelters-built-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-9224-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ठंड पर प्रशासन अलर्ट, 14 रैन बसेरे बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ठंड पर प्रशासन अलर्ट, 14 रैन बसेरे बनाए गए
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इसके लिए जिलेभर में कुल 14 रैन बसेरे बनवाए गए हैं। तहसीलों में अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये का बजट जारी करके अलाव जलवाए जा रहे हैं। कंबल की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई एक सप्ताह में तहसीलों में कंबल पहुंचा दिया जाएगा।
जिले की छह तहसीलों में रैन बसेरे बनवाए जा रहे हैं। सबसे छोटे रैन बसेरे में आठ व सबसे बड़े में 100 बिस्तर लगाकर लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसमें गद्दा के साथ कंबल भी दिए गए हैं। गई है। साथ ही रजिस्टर में आने वाले लोगों का विवरण लिखा जा रहा हैं। शासन से कंबल के लिए 30 लाख रुपये भी पूर्व में प्राप्त हो चुके हैं। इससे प्रत्येक तहसीलों के लिए पांच-पांच लाख रुपये का कंबल भेजा जाएगा। जिलेभर में 116 स्थानों पर अलाव के लिए स्थान चिह्नित किए हैं, इसमें से 26 जगहों पर लकड़ियां जल रही हैं।
इन स्थलों पर बनाया गया रैन बसेरा :-
नगर पालिका परिषद जौनपुर में केवल मीरपुर में स्थायी रैन बसेरा है, इसके अलावा भंडारी रेलवे स्टेशन अस्थायी रैन बसेरा, रोडवेज परिसर अस्थायी रैन बसेरा है। नगर पालिका परिषद शाहगंज का निर्माणाधीन भवन, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर परिसर, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर का बंजारेपुर पंचायत भवन, नगर पंचायत खेतासराय का भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल सरवरपुर, नगर पंचायत जफराबाद में शेखवाड़ा हाजी हरमैन दरगाह के पास, नगर पंचायत केराकत में ईओ आवास के पास गोलावार्ड में, नगर पंचायत बदलापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत मछलीशहर बस स्टाप परिसर के अंदर, नगर पंचायत मड़ियाहूं में महतवाना में सामुदायिक शौचालय के प्रथम तल पर, नगर पंचायत रामपुर में मुख्य मार्ग पर जीओ स्टोर रामपुर में, नगर पंचायत कचगांव में पानी टंकी कैंप कार्यालय में अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है।
विज्ञापन
निकायों में कुल 14 रैन बसेरे तैयार किए गए हैं। अलाव जलाने के लिए तहसीलों में बजट जारी करते हुए लकड़ियां जलवाई जा रही हैं। कंबल का टेंडर हो गया है, एक सप्ताह में यह तहसीलों में पहुंच जाएगा। -राम अक्षयबर चौहान, एडीएम वित्त एवं राजस्व