फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Additional Director learned about the Sikara model

अपर निदेशक ने जाना सिकरारा मॉडल के बारे में

Mon, 17 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Additional Director learned about the Sikara model
सिकरारा। लखनऊ के सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन, न्यूपा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कश्यपी अवस्थी व मथुरा के डीआईओएस डॉ राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सिकरारा के स्वदेश-2 मॉडल के बारे में जानकारी ली। वर्चुअल कार्यशाला में गूगल मीट के जरिए करीब 50 विद्यालयों के शिक्षकों व अभियान के तहत जुड़े बच्चों और उनकी पढ़ाई में सहयोग कर रहे स्वयंसेवकों से संवाद किया।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन ने प्राथमिक विद्यालय बथुआवर की प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह, हरिरामपुर के शिक्षक राकेश सिंह व कुल्हनामऊ खास की सहायक अध्यापक सिंधुजा श्रीवास्तव और इन विद्यालयों के बच्चे व अभिभावकों से आनलाइन बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय का विकास तभी होता है, जब वहां का समुदाय विद्यालय से जुड़े। शिक्षक अपने व्यवहार से समाज को प्रभावित करें। डॉ कश्यपी अवस्थी ने प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, लखेसर, फतेहगंज, सुरुआरपट्टी, समहुति, अलीशाहपुर, भुइला सहित आदि विद्यालयों से संवाद किया। डीआईओएस मथुरा डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि मथुरा के विद्यालयों में इसको लागू कराने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

बीईओ राजीव कुमार यादव ने कहा कि आज सिकरारा के अधिकतर विद्यालयों प्रवासियों के सहयोग से आनलाइन पढ़ाई को जारी रखे हुए हैं। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, नवाचारी शिक्षक शिवम सिंह ने किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक शिवम सिंह, सीमा उपाध्याय, बबिता सिंह, अंकिता सिंह, राकेश सिंह, अकील रहमान, विभा पांडेय, दिनेश यादव, अनुपमा सिंह, अरविंद कुमार गायत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed