फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action will be taken if there is no fitness of school vehicles

स्कूल वाहनों का फिटनेश न होने पर होगी कार्रवाई

Sat, 21 Aug 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is no fitness of school vehicles
कोविड-19 के चलते करीब डेढ़ साल से बंद चल रहे विद्यालयों में फिर से पठन-पाठन शुरू किया जा रहा है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने भी बच्चों को लाने व ले जाने के लिए अपने वाहनों बाहर निकाल दिया है। इनमें बहुत से ऐसे वाहन भी हैं, जिनका फिटनेश नहीं कराया गया है। संभागीय परिवहन प्रशासन ने भी पत्र जारी कर स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जांच में अगर फिटनेस ठीक नहीं मिला तो उसके लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा और ऐसी गाड़ियों को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। 23 अगस्त से जूनियर स्तर तक के विद्यालयों को भी खोलने की तैयारी है। ऐसे में काफी समय से खड़े स्कूल वाहनों के फिटनेस जांच कराएं बगैर ही बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने के लिए लगा दिया गया है। अधिकांश बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। किसी में खिड़की के शीशे टूटे हैं तो किसी बस में फर्स्ट एड बाक्स नहीं है। डग्गामार बसों को लगाकर बच्चों को घर से स्कूल लाने व भेजने का कार्य किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन की ओर लगाई गई अधिकांश बसों की हालत दयनीय है। बस मालिकों ने भी बसों की फिटनेश कराए बगैर बसों को सड़कों पर उतार दिया है। हालांकि अभी तक पचास फीसदी बच्चे ही स्कूल आ रहे हैं। जब सभी बच्चे स्कूल आने लगेंगे तो समस्या और बढे़गी। लंबे समय से बसों का संचालन नहीं होने के कारण कई बसें खराब हो चुकी हैं। बिना मरम्मत कराए ही उन्हें सवारी ढोने के लिए लगा दिया गया है। इन बसों में स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ एसपी सिंह का कहना है कि जिले के सभी स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि कोविड-19 के कारण बंद चल रहे विद्यालय फिर से खुल गए हैं। ऐसे में विद्यालय संचालक यह सुनिश्चित करें कि छात्रों को घर से स्कूल लाने और ले जाने के लिए लगाए गए वाहनों की फिटनेश सुनिश्चित करा लें। निर्धारित सुरक्षा मानकों को तत्काल पूरा करा लें। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन को यह भी कहा गया है कि जिन वाहनों का फिटनेस ठीक नहीं है, उनका फिटनेस तत्काल कराने तथा मानक पूरा न होने एवं फिटनेस फेल होने की दशा में वाहन चलता हुआ मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे वाहनों से किसी प्रकार की घटना होती है तो उसके लिए विद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed