फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action will be taken if the CCTV camera is turned off during the examination

परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने पर होगी कार्रवाई

Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the CCTV camera is turned off during the examination
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा की निगरानी के लिए विवि परिसर स्थित सेंट्रल ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से लगातार विश्वविद्यालय के समस्त परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। नोडल अधिकारी को प्रतिदिन की रिपोर्ट कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक को देनी होगी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि कुछ महाविद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे परीक्षा अवधि के दौरान भी बंद पाए जा रहे हैं। ऐसे केंद्रों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन करके आगाह किया जा रहा है कि परीक्षा अवधि में सीसीटीवी कैमरा हमेशा ऑनलाइन रहना चाहिए। इंटरनेट से भी कनेक्ट होना चाहिए। यदि किसी परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी कैमरा परीक्षा के दौरान ऑनलाइन नहीं रहता है तो उस परीक्षा केंद्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने से वंचित कर दिया जाएगा। इस संबंध में फोन करने पर कुछ परीक्षा केंद्रों द्वारा खराब नेटवर्क तथा ग्रामीण क्षेत्र एवं बिजली नहीं रहने की बात कही जा रही है। उन्हें भी इस संबंध में आगाह किया जा रहा है कि वह परीक्षा अवधि में जनरेटर से विद्युत आपूर्ति करके सीसीटीवी एवं इंटरनेट को लगातार ऑन रखें। ताकि सभी परीक्षा केंद्रों की विश्वविद्यालय कंट्रोल रूम द्वारा निगरानी की जा सके। कंट्रोल रूम की मानिटरिंग कुलपति खुद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed