फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Action taken on complaint on CM portal, nursing home sealed

Jaunpur News: सीएम पोर्टल पर शिकायत पर की कार्रवाई, नर्सिंग होम सील

Fri, 10 Apr 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Action taken on complaint on CM portal, nursing home sealed
रामपुर--- नर्सिंग होम को किया गया सील
रामपुर (जौनपुर)। नगर पंचायत रामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए एक बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे नर्सिंग होम को सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर हुई इस अचानक छापे की कार्रवाई से क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। रामपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित इस नर्सिंग होम के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी को लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बिना किसी मान्यता या वैध डिग्री के यहां प्रसव (डिलीवरी) सहित अन्य गंभीर चिकित्सीय सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब दस्तावेजों की जांच की तो अस्पताल का कोई पंजीकरण नहीं मिला। नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से नर्सिंग होम को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित किसी भी अस्पताल या क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध रूप से लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed