फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of withdrawing 55 thousand rupees from mobile

मोबाइल से 55 हजार रुपये निकालने का आरोप

Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of withdrawing 55 thousand rupees from mobile
रामपुर। क्षेत्र के गोरा पट्टी में मोबाइल फोन से पानी टंकी का अधिकारी बनकर ओटीपी मैसेज लेकर 55 हजार रूपये निकालने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत गोरा पट्टी के प्रधान पुत्र अभिनव यादव ने रामपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल पर फोन आया वह अपने आप को पानी टंकी का अधिकारी बताया और कहा कि मेरे मजदूर जा रहे है और पानी टंकी का कार्य करेंगे। आपके खाते में 40,000 हजार मजदूरों को खर्च के लिए भेज दे रहा हूं। आप निकाल कर उन मजदूरों को दे देना। एक ओटीपी जा रहा है। वह ओटीपी बता दीजिए, जैसे ही अभिनव ने ओटीपी बताया कि अभिनव के खाते से 55,000 हजार रुपये निकल गए। अभिनव ने रामपुर थाने पर आ कर तहरीर दी है। अभिनव का कहना है कि मेरे ग्राम सभा में पानी टंकी आया हुआ था। इसलिए मैं विश्वास पर ओटीपी दे दिया। मेरे खाते से 55,000 हजार रुपये निकल गया। रामपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह का कहना है कि साइबर का मामला है जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed