फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of robbery from bullion merchant arrested

सराफा व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार...........

Sun, 25 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbery from bullion merchant arrested
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के सहिजनी गांव के पास से सराफा व्यापारी से लूट में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी किशन सोनी की सुरेरी क्षेत्र के बासुपुर बाजार में सराफा की दुकान है। गत 22 मार्च को घर से दुकान जाते समय सहिजनी गांव स्थित जोगियावीर पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बट से व्यापारी को घायल कर उसके पास मौजूद करीब 60 हजार के आभूषण लूट ले गए। एसपी राजकरन नय्यर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। नेवढ़िया पुलिस ने शनिवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर पुराजीवन गांव के पास घेरेबंदी कर एक बाइक पर सवार होकर जमालापुर की ओर जा रहे तीन संदिग्धों को रोका तो बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। एक बदमाश ने फायरिंग कर दिया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उसे दबोच लिया। दो साथी फरार हो गए। पूछताछ में उसकी पहचान प्रशांत पटेल निवासी पुराजीवन के रुप में हुई। उसने लूट में संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार चांदी का बिछुआ, चार जोड़ा पायल, दो सोने की अंगूठी आदि सामान बरामद किया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद बदमाश को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed