फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of nephew's murder arrested with uncle's partner

भतीजे की हत्या का आरोपी चाचा साथी संग गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of nephew's murder arrested with uncle's partner
खुटहन। थाना क्षेत्र के सुइथा खुर्द गांव में तीन सितंबर को नेवासा पर रह रहे युवक की हत्या के मामले में आरोपी चाचा को पुलिस ने उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जले भेज दिया गया है। उसने संपत्ति विवाद में हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के पवई क्षेत्र निवासी राम सिंह यहां नेवासा पर रहता था। तीन सितंबर की दोपहर दो बाइक पर सवार होकर चाचा लालचंद अपने तीन साथियों के साथ सुइथा खुर्द आया। घर से दो सौ मीटर दूर नहर पर रामसिंह और उसकी मां राजदेई को सुलह के लिए बुलाया। वहां चारों ने मिलकर रामसिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां को भी गंभीर चोट आई। इस मामले में पुलिस ने राजदेई की तहरीर पर लालचंद समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि लालचंद्र गौतम और उसके एक साथी सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी सुभाष गौतम को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed