फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of murder of two real brothers arrested from Mumbai

Jaunpur News: दो सगे भाइयों की हत्या का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of two real brothers arrested from Mumbai
मडियाहूं। बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों की हुई हत्या के आरोपी को बरसठी पुलिस ने 14 जनवरी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 मई 2024 को भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों दशरथ उर्फ मुन्ना यादव व सुभाष की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी राजनाथ यादव फरार चल रहा था। पुलिस ने कुर्की की नोटिस भी जारी कर उसके घर चस्पा किया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुंबई के लिए रवाना किया गया था। टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद महाराष्ट्र के पता न्यू हिल नार्वे पार्क गोविल नगर के एक घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए महाराष्ट्र के मुंबई के थाना अंबरनाथ पुलिस का सहयोग लिया गया। इसको ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed