फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of misdemeanor by pretending to be a marriage ..

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप........

Sun, 14 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of misdemeanor by pretending to be a marriage ..
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर आजमगढ़ जनपद निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक पिछले दो साल से उसका यौन शोषण करता रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवती दो वर्ष पूर्व अपने ननिहाल एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां उसकी मुलाकात आजमगढ़ के पवई कोतवाली क्षेत्र के गोधना गांव निवासी युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत और मोबाइल नंबर का अदान-प्रदान हुआ। धीरे धीरे बातचीत के दौरान प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने शादी कर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई। आरोप है कि इस बीच दोनों में अनेकों बार शारीरिक संबंध भी बने। दो वर्ष बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाते हुए अपने माता पिता को युवक के घर रिश्ता लेकर भेजा तो युवक व उसके परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ अंकित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed