फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of misbehavior with PRB police and home guard arrested

Jaunpur News: पीआरबी पुलिस व होमगार्ड से अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of misbehavior with PRB police and home guard arrested
शाहगंज। अर्गूपुर कला गांव में पीआरबी पुलिस व होमगार्ड को मनबढों द्वारा बंधक बनाकर असलहा छीनने, मोबाइल तोड़ने व मारपीट के फरार आरोपी को बुधवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते शनिवार की रात खेत की मेंड़ पर दवा के छिड़काव को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। शनिवार को अर्गूपुर कला गांव निवासी सभा बहादुर सिंह का पट्टीदार अजीत सिंह से खेत की मेड़ पर दवा छिड़काव को लेकर विवाद हो गया था। पीआरबी पुलिस व होमगार्ड को मनबढ़ पट्टीदारों ने बंधक बनाकर सरकारी असलहा छीनकर मोबाइल तोड फोड़ किया था। एडीशनल एसपी बृजेश कुमार ने पहुंच कर मामले को शांत कराते हुए असलहा बरामद कर लिया था। पुलिस ने घायल पीआरबी जवान विनोद कुमार की तहरीर पर संबंध धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर साधना सिंह को गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह मुखबिर खास की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने भागने की फिराक में खड़ा बीबीगंज बाजार स्थित बस स्टैंड से एक आरोपित अर्गूपुर कला गांव निवासी अमर उर्फ छोटू पुत्र राम कुमार को गिरफ्तार कर चालान संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed