{"_id":"62b75872225ad73afc27cd14","slug":"accused-of-attempted-misconduct-at-knife-point-jaunpur-news-vns6607664128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर दुराचार के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू की नोक पर दुराचार के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
स्थानीय गांव में छत पर सो रही विवाहिता ने पड़ोस के ही रहने वाले एक विशेष समुदाय के युवक पर चाकू की नोक पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाई पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक विशेष समुदाय के युवक पर चाकू की नोक पर दुराचार के प्रयास करने का आरोप लगाई है। पीड़िता की माने तो शुक्रवार की रात्रि पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ छत पर अकेली सोई थी उसका पति तेरहवीं में भोजन बनाने के लिए गया था। शुक्रवार की रात्रि लगभग 11 बजे पड़ोस के ही एक विशेष समुदाय के युवक के छत पर चढ़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब महिला की नींद टूटी तो युवक को देख हल्ला मचाना चाही, आरोप है कि आरोपित युवक द्वारा महिला को चाकू दिखाकर धमकाते हुए हल्ला मचाने पर उसके पास सोए दो बच्चों को जान से मार देने की भी धमकी दे डाला व उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। डर बस महिला शांत रही व युवक के चले जाने पर मामले की शिकायत रात में ही उसने परिजनों से की। परिजनों द्वारा आरोपी को फटकार लगाने का आश्वासन दिया गया। वहीं शनिवार की दोपहर पीड़िता अपने पति संग सुरेरी थाने पर पहुंचकर आरोपी युवक पर चाकू के नोक पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाई । शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी श्री प्रकाश राय ने बताया मामला छेड़खानी का है। छेड़खानी की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।