फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused dies 24 hours after the rape case was filed

Accused dies 24 hours after the rape case was filed

Sun, 21 Mar 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused dies 24 hours after the rape case was filed
सिकरारा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की रात गांव के एक बगीचे में उसे बेहोशी की हालत में पाया गया था। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। वहीं मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद बिंद (50) को शुक्रवार की रात करीब नौ बजे डमरुआ-भरसवां मोड़ के पास एक बगीचे में कुछ ग्रामीणों ने अचेत पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां रात 12 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दुर्गा प्रसाद बिंद के गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ बालिका से दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। लड़की की मां की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 11 वर्षीय बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग पूछताछ करने उसके घर पहुंचे तो उसने केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ बरसठी, मछलीशहर थाने में डकैती, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। उधर मृतक की पत्नी ऊषा देवी का कहना है कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत केस दर्ज करवाया। पुलिस के भय से वह भागे भागे फिर रहे थे। शुक्रवार की रात वह बड़ी बहू का प्रसव कराने मछलीशहर अस्पताल में थी उसी दौरान पुलिस वालों ने फोन से सूचना दी कि पति की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed