{"_id":"631423f31756f23acb34b4fe","slug":"accident-of-bjp-leader-luxury-car-colliding-with-tree-five-injured-including-ajay-shankar-dubey","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का एक्सीडेंट: पेड़ से टकराकर पलटी लग्जरी गाड़ी, नेता अजय शंकर दुबे सहित पांच घायल, प्रयागराज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता का एक्सीडेंट: पेड़ से टकराकर पलटी लग्जरी गाड़ी, नेता अजय शंकर दुबे सहित पांच घायल, प्रयागराज रेफर
Sun, 04 Sep 2022 09:35 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:35 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे (अज्जू भइया) एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जौनपुर से अपने घर सुजानगंज लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
भाजपा नेता अजय शंकर दुबे 'अज्जू भइया' का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे (अज्जू भइया) एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। वाहन मे बैठे 4 अन्य घायलों को भी प्रयागराज के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। भाजपा नेता अजय शंकर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसा शनिवार की रात 12 बजे हुआ। वह अपनी फारच्यूनर गाड़ी से जौनपुर से अपने घर सुजानगंज आ रहे थे। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास चालक को नींद आ गई इससे वाहन शीशम के पेड़ से टकराने के बाद 10 फुट गहरे खाई में पलट गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में सुजानगंज थाना क्षेत्र के निवासी भाजपा नेता अजय शंकर दुबे (40 ) गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हे सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई हैं। गाड़ी में बैठे बीडी दूबे (42) निवासी प्रेम का पूरा सुजानगंज, पुष्कर मिश्रा (28) निवासी भुईधरा सुजानगंज, ड्राईवर मनोज सिंह (40) निवासी शखवट सुजानगंज व गनर राजकुमार (35) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रेफर किया गया।रात 2 बजे घायलों को प्रयागराज के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है जहां पर घायलों का ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन