फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   accident

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से क्षतिग्रस्त हुई फॉरेंसिक टीम की गाड़ी

Fri, 02 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से क्षतिग्रस्त हुई फॉरेंसिक टीम की गाड़ी
विज्ञापन

टीम के सिपाही गेटमैन को जबरन उठाकर ले गए थाने
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहींपुर क्रासिंग के गेटमैन को पुलिस की फॉरेंसिक टीम जबरन उठा ले गई। जिसके बाद गेट बंद रहने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। उधर एसपी ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहींपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की सुबह करीब 8:45 बजे ट्रेन आने के लिए गेटमैन अजय ने गेट बंद कर दिया। इसी दौरान सिकरारा की तरफ से आ रही फॉरेंसिक टीम की गाड़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गुस्साए फॉरेंसिक टीम के सिपाही गेटमैन के पास पहुंचे और उसे भला बुरा कहने लगे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम के सिपाहियों ने गेटमैन को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और लाइन बाजार थाने ले गए। जहां पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से तहरीर मांगा तो टीम के सदस्यों ने मना कर दिया। जहां गेटमैन अजय का आरोप है कि उसे जबरन थाने ले गए वहीं फाँरेसिंग टीम के प्रभारी रामअवतार गिरी का कहना है कि उसे गैराज तक ले जाया गया था। उसने खुद अपनी गलती स्वीकारी और गाड़ी का मरम्मत कराने को कहा। उसे थाने नहीं लाया गया था। एसपी विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है। सीओ सिटी जांच कर रिपोर्ट देंगे जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed