फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accident in Jaunpur five injured in road accidents

जौनपुरः सड़क हादसों में पांच जख्मी, घायलों में आजमगढ़ व प्रयागराज के निवासी भी

Sat, 21 Nov 2020 06:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Accident in Jaunpur five injured in road accidents
मछलीशहर/खेतासराय। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना के आमगांव निवासी धर्मेंद्र (25) और रंजीत कुमार (26) एक ही बाइक से खेतासराय आ रहे थे। अब्बोपुर के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक हालत की चिंताजनक बनी है। वहीं मछलीशहर के पुरवां समाधगंज के पास रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार सवार प्रयागराज के बेली कॉलोनी निवासी रामजीलाल श्रीवास्तव (70), चालक पंकज पांडेय निवासी करछना जिला प्रयागराज और दूसरे कार के चालक विकास गौतम (37) निवासी ग्राम ऊंचगांव थाना सुजानगंज जख्मी हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामजीलाल की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed