फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aarti Gautam selected for the Asian Pencak Silat Championship in Vietnam.

Jaunpur News: वियतनाम एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए आरती गौतम का चयन

Tue, 14 Jul 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Aarti Gautam selected for the Asian Pencak Silat Championship in Vietnam.
वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मुंगराबादशाहपुर की आरती गौतम। फोटो स्रोत-स्वयं
मुंगराबादशाहपुर। सरायरुस्तम (कमालपुर) गांव की अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलाट खिलाड़ी कुमारी आरती गौतम का चयन वियतनाम में 15 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली 10वीं एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अब आरती अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

आरती गौतम ने बताया कि वियतनाम में खेलने के लिए वे काफी उत्साहित हैं। बताया कि पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। उन्होंने 16 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र में आयोजित फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा 19 जनवरी 2023 को दक्षिण गोवा में आयोजित फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 18 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र में आयोजित ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 28 जनवरी 2026 को उत्तराखंड में आयोजित इसी प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी आरती का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने 25 अगस्त 2023 को आगरा और 23 फरवरी 2026 को दिल्ली में स्वर्ण पदक जीते, जबकि 26 मार्च 2026 को मेघालय में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 9 मई 2025 को लखनऊ में उन्होंने कांस्य पदक भी जीता। इसके अलावा वर्ष 2021 में श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), 2023 में महाराष्ट्र, 2024 में ओडिशा तथा 2026 में मेघालय में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी आरती का दबदबा कायम रहा। उन्होंने 12 मार्च 2021 और 14 मई 2024 को आजमगढ़ में आयोजित प्रतियोगिताओं तथा 9 नवंबर 2025 को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वियतनाम में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन को आरती की अब तक की उपलब्धियों का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed