फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AAP and BJP are two sides of the same coin: Abu Asim Azmi

आप और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू : अबू आसिम आजमी

Wed, 26 Oct 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
AAP and BJP are two sides of the same coin: Abu Asim Azmi
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी नगर के रास मंडल स्थित नोमान - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने चुनाव आते ही भाजपा को धर्म की याद आ जाती है। भाजपा और आप दोनों ही पार्टियां एक ही सिक्के की दो पहलू हैं। उन्होंने बुधवार को रासमंडल स्थित नोमान अहमद के आवास पर कहा कि हिमाचल प्रदेश व गुजरत में दोनों दलों में धर्म की राजनीति की होड़ लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज लोगों को रोजगार की जरूरत है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता जा रहा है। बाजारों से रौनक गायब है। व्यापारी परेशान है। इस पर न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करना चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ऐसे वक्त में नोटों पर लक्ष्मी व गणेश की तस्वीर छापने की सलाह दे रहे हैं। दोनों जनता के मुद्दों से भटकाकर धर्म की राजनीति कर रहे हैं। ये लोग धर्म के नाम पर लोगों को ठगते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी धर्म की राजनीति नहीं करती। जिस देश में बगैर विवाह के दो लोग लिविंग रिलेशन में रह सकते हैं उसमें हिजाब के नाम पर फसाद किया जा रहा है। यह सब चुनाव जीतने के लिए मुद्दा बनाया जाता है। नोमान अहमद, डॉ.नासिर खान, इरशाद मंसूरी, हाफिज खुर्शीद ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed