{"_id":"6339da1463bb7867ff629613","slug":"aaja-sherawalaye-riding-on-the-lion-jaunpur-news-vns6773056193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए...
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन पूजा पडालों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां कालरात्रि का दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगी। देवी गीतों से पंडाल गुंजयामान रहे।
जफराबाद के अहमदपुर दुर्गा पूजा समिति की ओर से जागरण और झांकी का आयोजन किया गया। गायक अभिषेक मयंक, प्रियंका पांडेय और विकास सिंह रागी ने भजनों से लोगों का मन मोह लिया। ‘चलो बुलावा आया है, माता रानी ने बुलाया है..’ ‘शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए’ जैसे भजन की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। कलाकारों ने गणेश जी, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा, राधाकृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं।
सिंगरामऊ में नवरात्र के सातवें दिन रविवार को भक्तों ने मां कालरात्रि स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। सिद्ध पीठ महाकाली धाम मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन- पूजन का दौर चला। देवी मां के जयकारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। महाकाली मंदिर के महंत केदार नाथ मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन महासप्तमी होती है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा का विधान है।