फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aadhar card is not made for 29 thousand children

29 हजार बच्चों का नहीं बना है आधार कार्ड

Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card is not made for 29 thousand children
जौनपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कुल नामांकित बच्चों में से 29440 बच्चों का आधार कार्ड अभी नहीं बना है। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर ब्लॉक में आधार कार्ड बनाए जाने के लिए किट मशीन उपलब्ध करा दी गई है। कुछ ब्लॉकों में मशीन में टेक्निकल गड़बड़ी के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2807 परीषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कुल 490674 छात्र-छात्राएं नामांकित है। इसमें करीब 461234 बच्चों का आधार कार्ड बना दिया गया है। जबकि नए नामांकन मिलाकर कुल करीब 29440 छात्रों का आधार कार्ड अभी नहीं बन पाया है। विभाग के मुताबिक, शाहगंज, बरसठी, धर्मापुर, करंजाकला में मशीन में गड़बड़ी होने से आधार कार्ड बनना बंद रहा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी बच्चों का जल्द आधार कार्ड बनाए जाने की कवायद चल रही है। इस वर्ष परिषदीय विद्यालयों में नए नामांकन के लिए 94813 बच्चों का लक्ष्य मिला था। उस लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालयों ने एक लाख 17630 बच्चों का नामांकन कराया है। सरकार की ओर से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस पाठ्य पुस्तक स्कूल बैग, मध्याह्न भोजन योजना सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है। बच्चों को योजनाओं का लाभ देने की निगरानी के लिए सरकार ने परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर निगरानी करने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक में दो दो किट यानी कुल 42 मशीन किट उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

वर्जन
बच्चों का आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक ब्लॉक में ंदो-दो किट उपलब्ध कराया गया। 461234 बच्चों को आधार बन गया है जो बच्चे अभी बाकी है उनका भी जल्द आधार कार्ड बनाया जाएगा। - डॉ. गोरखनाथ पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed