फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A youth released on bail dies, allegation of poisoning

Jaunpur News: जमानत पर रिहा हुए युवक की मौत, जहर देने का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A youth released on bail dies, allegation of poisoning
रामपुर। थाना के असवां गांव में पाॅक्सो एक्ट में जेल से जमानत पर रिहा हुए एक युवक की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने गांववालों पर जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

असवां गांव निवासी सोनू यादव (21) पुत्र बचऊ लाल यादव शनिवार की सुबह घर से थोड़ी दूर पर स्थित बगीचे में उल्टी करने के बाद चक्कर खाकर गिर गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उसे लेकर भदोही के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। चर्चा है कि मृतक सोनू यादव एक गांव की युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। जब दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो युवती के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बीते 5 फरवरी को रामपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक को पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया था। न्यायालय ने दो अप्रैल को युवक को जमानत दे दिया। जमानत के बाद युवक सोनू अपने घर आ गया। आरोप है कि गांव के लोग उलाहना देकर युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। शनिवार की सुबह वह शौच के लिए बगीचे की तरफ गया था। पिता बचऊ और उसकी माता ने आरोप लगाया कि धमकी देने वाले लोग ही जहर खिला दिए। इससे उसकी मौत हो गई। एसओ देवानंद रजक ने बताया कि घटना की जानकारी है। गांव में पुलिस लगा दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed