फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A youth kidnapped from Barsathi was murdered in Bhadohi

Jaunpur News: बरसठी से अपहृत युवक की भदोही में हत्या

Wed, 09 Oct 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
A youth kidnapped from Barsathi was murdered in Bhadohi
थानाक्षेत्र के मंगरमू गांव निवासी एक युवक की बीते रविवार की देर शाम पिटाई के बाद अपहरण हो गया था। उसका शव मंगलवार को दोपहर में भदोही के ठकुराइन के तारा (बीरमपुर) गांव के पास मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में स्थानीय पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया है। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मंगरमू गांव निवासी विवेक यादव (23) पुत्र शंकर यादव की गहली कठरवा गांव के लवकुश यादव, राजू यादव से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीते रविवार की देर शाम विवेक यादव सड़क पर खड़ा था तभी राजू और लवकुश ने पहुंचकर विवेक की पिटाई की और जबरन अपने साथ लेकर चले गए। पिता शंकर यादव को जानकारी होने पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। उसके भाई पुनीत का आरोप है कि डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कहा कि थाने पर जाइए। पुनीत ने पिता शंकर यादव के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष मौके पर गए, लेकिन आरोपी नहीं मिला तो परिजनों को सुबह आने को कहा। दो दिन से विवेक का कुछ पता नहीं चला। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान रहे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को करीब तीन बजे परिजनों को उसके शव मिलने की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि शव जहां मिला वह भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र का हिस्सा है। इसलिए वहां की पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed