फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young woman on her way to watch Ramlila died after being hit by a bike, and five others were injured.

Jaunpur News: रामलीला देखने जा रही युवती की बाइक की टक्कर से मौत, 5 घायल

Fri, 10 Oct 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A young woman on her way to watch Ramlila died after being hit by a bike, and five others were injured.
सिकरारा। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर बुधवार की रात बहन व पड़ोसियों के साथ रामलीला देखने कुरनी बाजार जा रही युवती की कुरनी डीह पंचायत भवन के सामने बाइक की टक्कर से से मौत हो गई। साथ चल रहे 5 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कुरनी (तिवारीपुर) निवासी दयाशंकर प्रजापति ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात उनकी बेटी पूजा (19) व रुबी (18), भतीजी प्रीति (19) और पड़ोसी सुरेश यादव व उनके परिवार के सदस्यों के साथ रामलीला देखने पैदल ही कुरनी समाधगंज बाजार जा रही थी। रास्ते में रात लगभग 8.30 बजे जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर स्थित पंचायत भवन के सामने मछलीशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक उन लोगों को टक्कर मारते हुए गिर गया। इस हादसे में उनकी बेटी पूजा सड़क पर गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष यूपी सिंह ने बताया कि घटना स्थल से पूजा के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अन्य घायलों सुरेश यादव (40) उनकी पत्नी सोना (40), खुशी (15), रूबी (18), भतीजी प्रीति (19) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेज दिया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed