फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man who went to settle another's dispute died due to knife attack

Jaunpur News: दूसरे का झगड़ा सुलझाने गए युवक की चाकू के हमले से मौत

Mon, 06 May 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to settle another's dispute died due to knife attack
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के पूरा संभलशाह गांव में शनिवार रात 10 बजे तिलक कार्यक्रम में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। बीच-बचाव करने गए युवक की चाकू से हमले में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के चचेरे भाई राम सकल के प्रार्थनापत्र पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी वीरेंद्र गौतम के घर तिलक का कार्यक्रम था। रात दस बजे के बाद लोग भोजन कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही मनबढ़ किस्म के राजकुमार और संदीप गौतम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा रोकने के लिए वहां मौजूद शिवनंद बीच-बचाव करने लगे। इससे गुस्से में आकर राजकुमार ने चाकू निकालकर शिवनंद(40) पर हमला कर दिया। जांघ के पिछले हिस्से में चाकू लगने से शिवनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित लोग तत्काल उसे लेकर राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान अत्यधिक खून बह जाने से रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बीच-बचाव करने में शिवनंद की जान गई है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के पूरा संभलशाह गांव में बीती रात बीच-बचाव के दौरान चाकू से हुए हमले में जान गंवाने वाले मृतक शिवनंद के बीच-बचाव के स्वभाव को लोग घटना के बाद कोसते नजर आए। लोगों का कहना था कि शिवनंद मिलनसार और शांत प्रवृत्ति का व्यक्ति था, विवाद उसे नापसंद था। दो लोगों के बीच उपजे विवाद को शांत कराने में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। अपने पीछे पत्नी सोनू समेत दो बेटियां शिवानी(15), शिवांगी (6) व सात माह के मासूम को शिवनंद बीच मझधार में छोड़कर चला गया। बड़ी बेटी शिवानी गांव के ही स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। शिवनंद ने परिवार की जिम्मेदारी को निभाने के लिए क्षेत्र के सरपतहा मोड़ पर कृष्णा मोबाइल शाप खोल रखी थी। माता-पिता की दो संतानों में वह बड़ा था। इसी के सहारे परिवार का भरण-पोषण होता था। मौत की खबर से जहां पत्नी सोनू बेसुध पड़ी है वहीं बेटियों समेत मासूम के सिर से पिता का साया उठने से लोग चिंतित दिखे। मां छब्बी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed